पीएम मोदी का जन्मस्थान बनेगा यूनेस्को की विश्व धरोहर? भारत सरकार ने उठाए कदम

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मस्थान गुजरात के ऐतिहासिक वडनगर शहर को भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण ने यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थलों की अस्थायी सूची में जोड़ा है। इसे नए सांस्कृतिक स्थल के तौर जोड़ा गया है। वडनगर के अलावा दो और सांस्कृतिक स्थल शामिल किए गए हैं, ये हैं- गुजरात के मोढेरा में स्थित प्रतिष्ठित सूर्य मंदिर और त्रिपुरा के उनाकोटि की रॉक-कट मूर्तियां।

यूनेस्को की अस्थायी विरासत सूची में ऐसी संपत्तियों शामिल होती हैं जिन्हें सांस्कृतिक, प्राकृतिक या मिश्रित विरासत स्थल के रूप में राज्य की ओर से नामांकित किया जाता है। यूनेस्को की विश्व विरासत सूची में शामिल करने के लिए यह सूची एक जरूरी शर्त है। यह सूची अस्थायी होती है इसलिए इस बात की गारंटी नहीं होती कि इस सूची में शामिल किए गए स्थल को यूनेस्को मान्यता देगा ही।