Skip to content

Twitter पर मोदी को चाहने वाले 7 करोड़ हुए, जानिए कौन हैं टॉप-10 भारतीय राजनेता

भारत के प्रधानमंत्री भारत की राजनीति के सबसे लोक​प्रिय नेता हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ट्वीटर पर वास्तविक फॉलोअर की संख्या की बात करें तो यह 70,066,836 है।

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्वीटर पर 7 करोड़ फॉलोअर्स हाल ही में हुए हैं। पीएम मोदी ट्वीटर पर दुनिया के ग्यारहवें ऐसे व्यक्ति हैं जिनके सबसे अधिक चाहने वाले हैं। जबकि सक्रिय राजनेताओं में मोदी का स्थान पहले नंबर पर आता है। खास बात ये भी है कि सक्रिय राजनेता के तौर पर प्रधानमंत्री मोदी के अलावा विश्व के किसी भी राजनेता का नाम ट्वीटर के टॉप 50 की लिस्ट में नहीं है। वैसे, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ट्वीटर पर पहले पायदान पर हैं। बराक ओबामा के ट्वीटर पर 12 करोड़ फॉलोअर हैं।

अब आपको बताते हैं भारत के उन 10 राजनेताओं के बारे में जिनके ट्वीटर पर सबसे अधिक फॉलोअर हैं।

10. स्मृति ईरानी :

Photo : Twitter @smritiirani

उत्तरप्रदेश के अमेठी लोकसभा सीट से बीजेपी की सांसद स्मृति ईरानी भारतीय राजनेताओं में दसवें पायदान पर हैं, जिनके ट्वीटर पर सबसे अधिक चाहने वाले हैं। स्मृति ईरानी के ट्वीटर पर फॉलोअर्स की संख्या 11,745,621 है। स्मृति ईरानी भारत सरकार में केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री हैं।

09. गौतम गंभीर :

Photo : www.gautamgambhirfoundation.org

पूर्व ​​क्रिकेटर और पूर्वी दिल्ली से लोकसभा सांसद गौतम गंभीर ट्वीटर पर नौवें स्थान हैं, जिनके ट्वीटर पर सबसे अधिक फॉलोअर्स  हैं। गौतम गंभीर को ट्वीटर पर 11,765,594  चाहते हैं।

08. किरण बेदी :

Photo : @thekiranbedi

पूर्व आईपीएस व पूर्व राज्यपाल किरण बेदी के ट्वीटर पर 12,242,196 फॉलोअर्स  हैं। ये जरूर है कि किरण बेदी इस वक्त सक्रिय राजनीति का हिस्सा नहीं हैं, लेकिन वह ट्वीटर पर खासी एक्टिव दिखाई देती हैं। साल 2015 में किरण बेदी को बीजेपी ने दिल्ली विधानसभा चुनावों के लिए मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित किया था।

This post is for paying subscribers only

Subscribe

Already have an account? Log in

Latest