Skip to content

मिडलसेक्स काउंटी से पहले दक्षिण एशियाई 'नेता' बने स्टर्ली स्टेनली

टेनली का जन्म भारतीय राज्य कर्नाटक में हुआ था और कम उम्र में वह न्यूयॉर्क के ब्रुकलिन में बस गए थे। पिछले 21 सालों से वह ईस्ट ब्रंसविक में रह रहे हैं। उनका कहना है कि वह जिले के निवासियों की सेवा करने और अपने अद्भुत, विविध जिले और राज्य की जरूरतों को पूरा करने के लिए उत्सुक हैं।

अमेरिकी राज्य न्यू जर्सी (New Jersey) में पिछले एक दशक में एशियाई आबादी में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। हाल ही में जारी किए गए जनगणना के आंकड़ों के मुताबिक न्यू जर्सी में करीब 10.50 लाख एशियाई लोग रहते हैं, जो राज्य की कुल आबादी का 11% से अधिक हैं। साल 2010 की जनगणना के मुताबिक इस राज्य में एशियाई लोगों की आबादी करीब 7.25 लाख थी, जिसमें पिछले 10 सालों में 44% की वृद्धि देखने को मिली है। जनसंख्या में हुई इस बढ़ोतरी ने राजनीतिक गणित को बदल दिया है।

एशियाई उम्मीदवारों को राज्य की जनसांख्यिकी के मजबूत प्रतिनिधित्व के लिए असेंबली में 7 के अलावा सीनेट में 2-3 और सीटें जीतने की आवश्यकता है। राज्य सरकार में कुछ ऐसे लोग हैं, जो पहले से एशियाई लोगों का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। हाल ही में असेंबली सदस्य स्टर्ली स्टेनली डिस्ट्रिक्ट मिडिलसेक्स स्टेट असेंबली के लिए चुने जाने वाले तीसरे भारतीय अमेरिकी बन गए हैं। उनसे पहले सेन विन गोपाल डिस्ट्रिक्ट मोनमाउथ (D-Monmouth) और असेंबली सदस्य राज मुखर्जी डिस्ट्रिक्ट हडसन राज्य की असेंबली में शामिल हो चुके हैं।

This post is for paying subscribers only

Subscribe

Already have an account? Log in

Latest