Skip to content

फोर्ड इंडिया के तमिलनाडु प्लांट पर कई विदेशी कार निर्माता कंपनियों की नजर

बताया गया है कि करीब दो अरब डॉलर का नुकसान उठाने के बाद अमेरिकी कार कंपनी फोर्ड की भारतीय सहयोगी फोर्ड इंडिया ने अपने प्लांट बंद करने का फैसला किया है। कंपनी ने सितंबर में बताया था कि साल 2021 के चौथे क्वार्टर में फोर्ड इंडिया गुजरात में भी अपना काम बंद कर देगी।

कुछ विदेशी कार निर्माताओं ने भारत स्थित तमिलनाडु में फोर्ड मोटर कंपनी के प्लांट को हासिल करने के लिए राज्य सरकार के साथ रुचि जताई है। तमिलनाडु के उद्योग मंत्री थंगम थेन्नारसू ने टाटा ग्रुप से बातचीत के बाद यह बात कही। बता दें कि पिछले साल सितंबर के महीने में अमेरिका की वाहन निर्माता कंपनी फोर्ड इंडिया ने भारत में अपनी विनिर्माण इकाइयों को बंद करने का फैसला किया था।

उद्योग मंत्री थंगम थेन्नारसू ने कहा कि टाटा ग्रुप ने भी फोर्ड डंडिया के प्लांट को खरीदने में रुचि दिखाई है। 

उद्योग मंत्री थंगम थेन्नारसू ने कहा कि शुरुआती दौर की बातचीत जारी है। फिलहाल इसके बारे में विस्तार से जानकारी नहीं दे सकते हैं। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि टाटा ग्रुप ने भी फोर्ड डंडिया के प्लांट को खरीदने में रुचि दिखाई है। टाटा कंपनी ने प्लांट का भी दौरा किया था और इसके अधिकारी इस संबंध में राज्य के मुख्यमंत्री से भी मिल चुके हैं। लेकिन राज्य सरकार उनकी तरफ से लिए जाने वाले फैसले की प्रतीक्षा कर रही है। उन्होंने कहा कि यह अब उन पर निर्भर करता है कि वे कब इस संबंध में आधिकारिक बयान जारी करते हैं।

This post is for paying subscribers only

Subscribe

Already have an account? Log in

Latest