PBD की सफलता से MP सरकार खुश, प्रवासियों के सम्मान में शुरू करेगी नया पुरस्कार
भारत में 17वें प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन के सफलतापूर्वक आयोजन से उत्साहित मध्य प्रदेश सरकार ने ऐलान किया है कि वह विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान दे रहे भारतीय डायस्पोरा के सम्मान के लिए विशेष पुरस्कार शुरू करेगी। ये विशेष पुरस्कार दो साल में एक बार प्रदान किए जाएंगे।
धन्यवाद इंदौर!#PBDIndore pic.twitter.com/TfuGNMdLaZ
— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) January 10, 2023
विदेश से आए प्रवासियों को शहर में ठहरने के लिए घर जैसा माहौल देने और मालवा की संस्कृति से रूबरू कराने के इरादे से मध्य प्रदेश सरकार ने होमस्टे अभियान चलाया था। इसमें इंदौर के स्थानीय लोगों ने अपने घरों को सजा-संवारकर विदेशी मेहमानों को आतिथ्य दिया। 77 अनिवासी भारतीयों ने इंदौर में होमस्टे की इस व्यवस्था का चयन किया। इंदौर विकास प्राधिकरण ने पधारो म्हारे घर योजना के तहत 36 स्थानीय लोगों के आवास पर होमस्टे की व्यवस्था की थी।