New Zealand: मधुबाला की बहन को बहू ने घर से निकाला, भेज दिया मुंबई
बीते जमाने की भारत की दिग्गज अभिनेत्री मधुबाला की बड़ी बहन कनीज बलसारा को 96 साल की आयु में तकलीफों का सामना करना पड़ रहा है। उनकी बहू ने कथित तौर पर न्यूजीलैंड के ऑकलैंड में अपने घर से कनीज को निकाल दिया और उन्हें अकेले ही मुंबई के लिए उड़ान में बैठा दिया। जब वह मुंबई पहुंचीं तो न उनके पास एक भी पैसा था और न ही किसी का साथ ही था।
जानकारी के अनुसार कनीज बलसारा की विधवा बहू समीना ने 29 जनवरी की रात करीब आठ बजे उनको बिना पैसे और किसी सामान के उड़ान में बैठा दिया था। और तो और समीना ने इस बात की जानकारी कनीज की बेटी परवीज को भी नहीं दी। मुंबई एयरपोर्ट पहुंचने पर अधिकारियों ने उनकी बेटी को कनीज के यहां पहुंचने की जानकारी दी।