नारी शक्ति का कमाल, बिजनेस खोलने में पुरुषों से कहीं आगे भारतीय महिलाएं

अपना नया कारोबार शुरू करने के मामलों में भारतीय महिलाएं अब पुरुषों से भी आगे निकल गई हैं। विश्व आर्थिक मंच की वैश्विक स्त्री-पुरुष असमानता रिपोर्ट-2022 में लिंक्डइन डाटा के आधार पर बताया गया है कि 2016 से 2021 के बीच अपना बिजनेस खोलने वाली महिलाओं की संख्या में 2।68 गुना का इजाफा हुआ जबकि नए पुरुष कारोबारियों की संख्या 1।79 गुना ही बढ़ी। रिपोर्ट के मुताबिक, महिला उद्यमशीलता की वृद्धि दर 2020 और 2021 में सबसे ज्यादा रही। 

महिलाओं को समान पदों पर बैठे पुरुषों की तरह पदोन्नति नहीं मिलती। Photo by LinkedIn Sales Solutions / Unsplash

रिपोर्ट में कहा गया है कि कंपनियों में लीडरशिप भूमिकाओं में महिलाओं का प्रतिनिधित्व 18 प्रतिशत है, जो अब भी कम है। महिलाओं को समान पदों पर बैठे पुरुषों की तरह पदोन्नति नहीं मिलती। महिलाओं की तुलना में पुरुषों के लीडरशिप पद पर प्रमोशन की संभावना 42 फीसदी तक अधिक होती है।