भारत में चीतों का कुनबा बढ़ा, 7 दशक बाद देश की धरती पर पैदा हुए 4 शावक
नामीबिया से भारत लाई गई मादा चीता साशा की मौत की दुखद सूचना के बाद बुधवार को राहत भरी खबर सामने आई है। भारत लाए गए चीतों में से एक मादा चीता सियाया ने चार शावकों को जन्म दिया है। भारत के पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मामलों के केंद्रीय कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र यादव ने ट्विटर के जरिए यह जानकारी दी है।
Congratulations 🇮🇳
— Bhupender Yadav (@byadavbjp) March 29, 2023
A momentous event in our wildlife conservation history during Amrit Kaal!
I am delighted to share that four cubs have been born to one of the cheetahs translocated to India on 17th September 2022, under the visionary leadership of PM Shri @narendramodi ji. pic.twitter.com/a1YXqi7kTt
भूपेंद्र यादव ने ट्विटर पर लिखा कि अमृत काल के दौरान हमारे वन्यजीव संरक्षण के इतिहास में यह एक महत्वपूर्ण घटना है। मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में 17 सितंबर 2022 को भारत लाए गए चीतों में से एक के चार शावकों का जन्म हुआ है। यादव के ट्वीट में एक वीडियो भी है जिसमें आप चारों शावकों को देख सकते हैं।
A #milestone event in history of #wildlife #conservation of #India. We are delighted to share that four cubs have been born to one of the cheetahs translocated to India on 17th Sep. 22.@narendramodi@byadavbjp@CMMadhyaPradesh@KrVijayShah #Cheetah #cubs #MadhyaPradeshNews pic.twitter.com/FkqNCMdC9R
— Kuno National Park (@KunoNationalPrk) March 29, 2023
जानकारी के लिए बता दें कि तीन दिन पहले मादा चीता साशा की लीवर की बीमारी के कारण मौत हो गई थी। लंबे अरसे के बाद भारत में 17 सितंबर 2022 के दिन चीता लाए गए थे। भारत के प्रधानमंत्री ने नामीबिया से लाए गए 8 चीतों को मध्यप्रदेश राज्य के कूनो नेशनल पार्क में छोड़ा था।
इसके बाद 18 फरवरी को 12 चीतों का दूसरा बेड़ा भारत आया। इन्हें भी कूनो नेशनल पार्क में छोड़ा गया था। कूनाे में कुल मिलाकर 20 चीते हैं। इनमें 10 नर और 10 मादा हैं। भारत में चीता को सात दशक पहले 1952 में विलुप्त घोषित कर दिया गया था। भारत सरकार ने इन्हें फिर से बसाने की योजना तैयार की है। इसी चीता प्रोजेक्ट के तहत पहले नामीबिया और अब दक्षिण अफ्रीका से चीते लाए गए हैं।