लाल किला पर तिरंगा फहराने में नेहरू प्रथम, कुछ पीएम जीरो भी रहे

भारत इस बार 15 अगस्त को आजादी की 75वीं वर्षगांठ मना रहा है। इस पर्व का पूरा देश गर्व और आत्मम्मान के रूप में याद करता है। स्वतंत्रता दिवस को देश की राजधानी नई दिल्ली व देश के सभी राज्यों में सरकारी आयोजन तो होते ही हैं, साथ लोग व सामाजिक व अन्य संगठन अपने तौर पर इस पर्व को याद करते हैं। देश की राजधानी में सबसे बड़ा पर्व लाल किला पर आयोजित होता है। इस दिन देश के प्रधानमंत्री लाल किला की प्राचीर से ध्वजारोहण करते हैं और देश को संबोधित करते हुए भविष्य का भावी ढांचा देशवासियों के सामने रखते हैं। तो, आज लालकिला को लेकर ही हम आपको दिलचस्प जानकारी देंते हैं और बताते हैं कि किन प्रधानमंत्रियों ने कितनी बार इस किले की प्राचीर से देश को संबोधित किया।

इस दिलचस्प जानकारी में लाल किला की प्राचीर से बीते सात दशक में सबसे अधिक 17 बार तिरंगा फहराने का अवसर प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू को मिला है। Photo by Swapnil Deshpandey / Unsplash

इस दिलचस्प जानकारी में लाल किला की प्राचीर से बीते सात दशक में सबसे अधिक 17 बार तिरंगा फहराने का अवसर प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू को मिला है। अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के उन चार प्रधानमंत्रियों में से एक हो गए हैं, जिन्होंने लाल किला पर सबसे अधिक राष्ट्रीय ध्वज फहराया है। इनमें दूसरे नंबर पर प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने 16 बार, मनमोहन सिंह ने 10 बार और नरेंद्र मोदी अब आठवीं बार लाल किला की प्राचीर से राष्ट्रीय ध्वज फहराने जा रहे हैं।