ऑस्ट्रेलिया में रहने वाले कई भारतीय मूल के निवासी लगभग दो वर्षों से भारत में अपने घर नहीं जा पाए हैं। वे राज्य और संघीय दोनों सरकारों से अपने सख्त सीमा उपायों को आसान बनाने का अनुरोध करते रहे हैं।

लेकिन हाल ही में क्वींसलैंड की प्रधानमंत्री अन्नास्तासिया पलास्जजुक ने ऑस्ट्रेलिया में संभवतः फिर से खुलने वाली अंतर्राष्ट्रीय सीमाओं के बारे में कुछ कुछ विवादित टिप्पणियां कर दीं जिससे राज्य में रह रहे भारतीय निवासियों की भावनाओं को ठेस पहुंची है।