Skip to content

कतर ने हवाई गाइडलाइंस बदली, भारत को डाला 'एक्सेप्शनल रेड' लिस्ट में

कतर ने देशों को दो सूचियों में वर्गीकृत किया है- हरा और लाल। इसके अलावा एक अन्य सूची भी बनाई है जिसका नाम दिया गया है असाधारण लाल यानी एक्सेप्शनल रेड। इस सूची में भारत व कुछ अन्य देशों को डाला गया है।

Photo by Jan Rosolino / Unsplash

विदेशी यात्रियों को लेकर कोरोना महामारी से जुड़ी गाइडलाइंस बनाने और बदलने का दौर लगातार जारी है। जहां एक तरफ ब्रिटेश पर पलटवार करते हुए भारत ने ब्रिटिश नागरिकों पर नई गाइडलाइंस जारी करते हुए आज से कड़े नियम लागू किए हैं, वहीं मीडिल ईस्ट देश कतर ने अपनी गाइडलाइंस को भी भारत समेत कई देशों के लिए बदला है।

एक्सेप्शनल रेड सूची में भारत, पाकिस्तान, फिलीपींस, इंडोनेशिया, नेपाल, केन्या, बांग्लादेश, सूडान और श्रीलंका को शामिल किया गया है। Photo by Rowen Smith / Unsplash

कतर ने 'यात्रा और वापसी नीति' की नई गाइडलाइंस की घोषणा की है जिसमें भारत से आने वालों यात्रियों पर प्रतिबंध लगाना भी शामिल है। यह बदलाव 6 अक्टूबर से प्रभावी होंगे। कतर के सार्वजनिक स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी नई अपडेट के लागू होने के बाद से गैर-टीकाकरण वाले यात्रियों का प्रवेश कतर में नहीं होगा।

कतर ने देशों को दो सूचियों में वर्गीकृत किया है- हरा और लाल। इसके अलावा एक अन्य सूची भी बनाई है जिसका नाम दिया गया है असाधारण लाल यानी एक्सेप्शनल रेड। इस सूची में उन देशों को शामिल किया गया है जहां स्थिति साधारण से वि​परित है। असाधारण लाल सूची में भारत, पाकिस्तान, फिलीपींस, इंडोनेशिया, नेपाल, केन्या, बांग्लादेश, सूडान और श्रीलंका को शामिल किया गया है।

This post is for paying subscribers only

Subscribe

Already have an account? Log in

Latest