उपराष्ट्रपति के पद पर कमला हैरिस के पहुंचने के बाद से अमेरिका की राजनीति में भारतीयों के प्रभाव को लेकर बहस और चर्चाएं होने लगी हैं। हाल ही में एक मीडिया आर्गेनाइजेशन ने भारतीय मूल के लोगों के अमेरिकी की राजनीति पर बढ़ते प्रभाव पर डिटेल रिपोर्ट तैयार की है। इस रिपोर्ट का मानना है कि अमेरिका में लंबे समय से चली आ रही अप्रवासियों को अपनाने की पॉलिसी की मदद से अमेरिका में भारतीय देश के सबसे तेजी से बढ़ते जातीय समूहों में से एक बन गए हैं।

भारतीय प्रवासियों की संख्या आज 1990 से पांच गुना ज्यादा है, जो कि अमेरिकी जनसंख्या का 1.3 फीसदी है। जैसे-जैसे भारतीयों की संख्या अमेरिका में बढ़ रही है, वैसे-वैसे भारतीयों का राजनीति पर दबाव भी बढ़ रह है।