AHS की कमान अब भारतीय अमेरिकी के हाथ, सेहत की सौगात देंगी किंकिनी बनर्जी

अमेरिका के अल्मेडा हेल्थ सिस्टम (AHS) की कमान अब एक भारतीय अमेरिकी के हाथों में होगी। एएचएस बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज ने किंकिनी बनर्जी को अध्यक्ष नियुक्त करने की घोषणा की है। किंकिनी पहली दक्षिण एशियाई भारतीय हैं जो ये पद संभालेंगी।

एएचएस एक सार्वजनिक एकीकृत स्वास्थ्य देखभाल प्रदाता और चिकित्सा प्रशिक्षण संस्थान है। यह 1864 से अल्मेडा काउंटी में सेवारत है। किंकिनी डॉक्टर टाफ्ट भुकेत की जगह पर ये पद संभालेंगी जो 2021 से लेकर 2023 तक न्यासी बोर्ड के अध्यक्ष रहे हैं। वह अल्मेडा हेल्थ सिस्टम के विकास के 159वें  वर्ष में बोर्ड की अध्यक्षता करेंगी।