नई दिल्ली के 'किंग्सवे से कर्तव्य पथ' तक, यूं बदलता गया यह 'राजपथ'
पिछले 100 वर्षों में राजपथ में कई बदलाव हुए हैं। 20वीं सदी की शुरुआत में अंग्रेजों ने किंग जॉर्ज पंचम के नाम पर इसे किंग्सवे नाम दिया था। भारत की स्वतंत्रता के बाद किंग्सवे का नाम बदलकर राजपथ कर दिया गया। आज इसका नाम कर्तव्य पथ है।
