पिछले कुछ वर्षों से नियमित रूप से भारत आने वाले न्यूजीलैंड मूल के यूट्यूबर कार्ल रॉक (Karl Rock) को अब देश में प्रवेश करने से प्रतिबंधित कर दिया गया है।
हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में ट्रैवल वीडियो बनाने वाले इस विदेशी यूट्यूबर की शादी हरियाणा की मनीषा मलिक (Manisha Malik) से हुई है। भारत सरकार ने उन्हें भारत में प्रवेश करने से रोका, साथ ही ब्लैक लिस्ट में भी डाल दिया है।

कार्ल रॉक का असली नाम कार्ल एडवर्ड राइस है। उन्होंने आरोप लगाया कि दुबई और पाकिस्तान की यात्रा करने के लिए भारत से जाने के बाद भारत सरकार ने पिछले साल उन्हें बिना कोई कारण बताए उनका वीजा रद्द कर दिया था।