भारत के राज्य केरल की सरकार ने विदेश मंत्रालय से तालिबान के नियंत्रण वाले काबुल में फंसे महिलाओं और बच्चों सहित 41 केरलवासियों को निकालने की व्यवस्था करने का आग्रह किया है। वहां फंसे राज्य के लोगों ने सुरक्षित निकासी का अनुरोध करते हुए केरल सरकार से संपर्क किया था।
राज्य सरकार ने अफगानिस्तान में फंस लोगों की स्थिति बताते हुए विदेश मंत्रालय को एक चिट्ठी भेजी है। राज्य सरकार को फंसे हुए लोगों के मैसेज मिले हैं, जिनमें दावा किया गया है कि तालिबानी भारतीयों की पहचान कर उनके पासपोर्ट जब्त कर रहे हैं। साथ ही उन पर खतरा मंडरा रहा है।