Skip to content

UNESCO की इस लिस्ट में पहली बार शामिल भारत के 2 शहर, ये होगा फायदा

वैश्विक शहरों के इस समूह में बीजिंग, शंघाई, हैम्बर्ग, एथेंस, इंचियोन, ब्रिस्टल और डबलिन जैसे कई विकसित शहर शामिल हैं। इस सूची में शामिल शहर वैश्विक मंच पर अपने विकास के नए, अनोखे तरीकों और सुझावों के बारे में बताते हैं ताकि दूसरे शहरों को फायदा हो सके।

यूनेस्को के ग्लोबल नेटवर्क ऑफ लर्निंग सिटीज में पहली बार भारत के दो शहरों को शामिल किया गया है। ये हैं- केरल के नीलांबुर और त्रिशूर। वैश्विक शहरों के इस समूह में बीजिंग, शंघाई, हैम्बर्ग, एथेंस, इंचियोन, ब्रिस्टल और डबलिन जैसे कई विकसित शहर शामिल हैं। इस सूची में शामिल शहर वैश्विक मंच पर अपने विकास के नए, अनोखे तरीकों और सुझावों के बारे में बताते हैं ताकि दूसरे शहरों को फायदा हो सके। इस लिस्ट में अब तक 44 देशों के 77 शहर शामिल हो चुके हैं।

इस सूची में केरल के जिस नीलामुबुर शहर को शामिल किया गया है, वह एक प्रमुख ईको-पर्यटन स्थल है। Photo: Keralatourism.travel

इस सूची में केरल के जिस नीलामुबुर शहर को शामिल किया गया है, वह एक प्रमुख ईको-पर्यटन स्थल है। यहां की अधिकांश आबादी कृषि और संबद्ध उद्योगों पर निर्भर है। यह शहर अपनी विशेष स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए जाना जाता है। यहां सभी नागरिकों को मुफ्त स्वास्थ्य सुविधाएं मिलती हैं। दूरदराज के क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के लिए भी फोन पर इलाज की सुविधा उपलब्ध है। इसके अलावा 6 साल से कम उम्र के बच्चों को मुफ्त शिक्षा की भी व्यवस्था है।

This post is for paying subscribers only

Subscribe

Already have an account? Log in

Latest