Skip to content

पीयूष गोयल भारत के G-20 प्रतिनिधि नियुक्त, 2023 में भारत में होगी समिट

भारतीय विदेश मंत्रालय के मुताबिक 1 दिसंबर 2022 से भारत G-20 समूह की अध्यक्षता करेगा और साल 2023 में पहली बार देश में जी-20 शिखर सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा।

भारत के केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल को G-20 के लिए देश का प्रतिनिधि (शेरपा) नियुक्त किया गया है। G-20 एक प्रमुख अंतरराष्ट्रीय समूह है, जो दुनिया की 19 प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं और यूरोपीय संघ को एक साथ लाता है। इस समूह के सभी सदस्य देश वैश्विक सकल घरेलू उत्पाद (GDP) का 80% से अधिक, वैश्विक व्यापार का 75% और वैश्विक आबादी का 60% हिस्सा हैं।

भारतीय विदेश मंत्रालय ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी। मंत्रालय के मुताबिक 1 दिसंबर 2022 से भारत G-20 समूह की अध्यक्षता करेगा और साल 2023 में पहली बार देश में जी-20 शिखर सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। अगला G-20 शिखर सम्मेलन का आयोजन 30-31 अक्टूबर 2021 को इटली की अध्यक्षता में होना है।

This post is for paying subscribers only

Subscribe

Already have an account? Log in

Latest