संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा है कि अगर मैं साल 2024 में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव में फिर से उम्मीदवारी पेश करूंगा तो उप राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार कमला हैरिस ही होंगी। 57 वर्षीय कमला हैरिस वर्तमान में अमेरिका की उप राष्ट्रपति हैं। बाइडेन ने यह बात बीते दिनों हैरिस के स्टाफ के बीच सामंजस्य न होने और प्रशासन में उनकी स्थिति को लेकर संदेह व्यक्त करने वाली मीडिया में आई खबरों को खारिज करते हुए कही।
राष्ट्रपति के तौर पर अपने कार्यकाल का एक साल पूरा होने के मौके पर बाइडन ने व्हाइट हाउस में आयोजित प्रेस वार्ता में अपना रुख व्यक्त किया। एक सवाल के जवाब में बाइडेन ने कहा कि मैं व्हाइट हाउस के लिए मताधिकार से संबंधित विधेयक को लेकर उप राष्ट्रपति के काम से संतुष्ट हूं और उन्हें एक बार फिर मौका दूंगा। बाइडेन ने कहा, 'मेरे साथ वही उप राष्ट्रपति पद की दावेदार रहेंगी। मैंने उन्हें जिम्मेदारी दी है और वह अच्छा काम कर रही हैं।'
अगला चुनाव लड़ा तो कमला हैरिस ही होंगी उप राष्ट्रपति की उम्मीदवार: बाइडेन
जो बाइडेन साल 2024 में एक बार फिर से राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव लड़ने की तैयारी में है। तब वह 81 साल के होंगे। उनका कहना है कि उप राष्ट्रपति के काम से संतुष्ट हूं और उन्हें एक बार फिर मौका दूंगा। बाइडेन ने कहा कि मेरे साथ वही उप राष्ट्रपति पद की दावेदार रहेंगी।
