जमानत पर छूटा भारतीय-कनाडाई, महिलाओं का पीछा करने में 'मजा' पाता है!

आपराधिक उत्पीड़न के कई मामलों में गिरफ्तार आरोपी एक भारतीय-कनाडाई शख्स को जमानत पर रिहा कर दिया गया है। इस शख्स का नाम सरनजीत सिंह (22) है। पुलिस के अनुसार वह कम से कम छह महिलाओं के उत्पीड़न में शामिल रहा है, जिन्हें वह नहीं जानता था। सरनजीत सिंह के जमानत पर रिहा होने के बाद लंदन पुलिस आम जनता के लिए चेतावनी जारी कर रही है। सरनजीत सिंह पर वेस्टर्न यूनिवर्सिटी के पास कई महिलाओं का पीछा करने का भी आरोप है।

सरनजीत सिंह की ये हरकतें सबसे पहले 16 और 18 अक्टूबर के बीच सामने आई थीं। Photo by Resi Kling / Unsplash

पुलिस के अनुसार वह काले रंग की होंडा सिविक कार से महिलाओं का पीछा करता था। वह दो सप्ताह जेल में गुजारने के बाद बीते शुक्रवार को अदालत के सामने पेश हुआ था, जहां उसे जमानत पर रिहा कर दिया गया। पहले ही उत्पीड़न के कई मामलों में आरोपित सरनजीत सिंह को बीती 27 अक्टूबर को एक नए उत्पीड़न कते मामले में गिरफ्तार किया गया था। पुलिस ने लोगों से अनुरोध किया है कि सरनजीत सिंह के पास न जाएं और अगर किसी तरह का खतरा महसूस होता है तो तुरंत 911 पर फोनकॉल कर इसकी जानकारी दें।