Skip to content

जमानत पर छूटा भारतीय-कनाडाई, महिलाओं का पीछा करने में 'मजा' पाता है!

आरोपी सरनजीत सिंह की ये हरकतें सबसे पहले 16 और 18 अक्टूबर के बीच सामने आई थीं। यहां पांच अलग-अलग महिलाओं ने तीन अलग-अलग मौकों पर अपना पीछा किए जाने की शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस के अनुसार एक व्यक्ति ने तीन 18 वर्षीय लड़कियों के पास पहुंचा था और उन्हें गांजे की पेशकश की थी।

आपराधिक उत्पीड़न के कई मामलों में गिरफ्तार आरोपी एक भारतीय-कनाडाई शख्स को जमानत पर रिहा कर दिया गया है। इस शख्स का नाम सरनजीत सिंह (22) है। पुलिस के अनुसार वह कम से कम छह महिलाओं के उत्पीड़न में शामिल रहा है, जिन्हें वह नहीं जानता था। सरनजीत सिंह के जमानत पर रिहा होने के बाद लंदन पुलिस आम जनता के लिए चेतावनी जारी कर रही है। सरनजीत सिंह पर वेस्टर्न यूनिवर्सिटी के पास कई महिलाओं का पीछा करने का भी आरोप है।

Follow her
सरनजीत सिंह की ये हरकतें सबसे पहले 16 और 18 अक्टूबर के बीच सामने आई थीं। Photo by Resi Kling / Unsplash

पुलिस के अनुसार वह काले रंग की होंडा सिविक कार से महिलाओं का पीछा करता था। वह दो सप्ताह जेल में गुजारने के बाद बीते शुक्रवार को अदालत के सामने पेश हुआ था, जहां उसे जमानत पर रिहा कर दिया गया। पहले ही उत्पीड़न के कई मामलों में आरोपित सरनजीत सिंह को बीती 27 अक्टूबर को एक नए उत्पीड़न कते मामले में गिरफ्तार किया गया था। पुलिस ने लोगों से अनुरोध किया है कि सरनजीत सिंह के पास न जाएं और अगर किसी तरह का खतरा महसूस होता है तो तुरंत 911 पर फोनकॉल कर इसकी जानकारी दें।

This post is for paying subscribers only

Subscribe

Already have an account? Log in

Latest