ऑस्ट्रेलिया में बसीं, समाज सेवा की, जया को मिली पहचान, पाया विशेष सम्मान
वर्ष 1970 में अपने माता-पिता और भाई-बहनों के साथ जया मंचीकांति भारत से ऑस्ट्रेलिया आई थीं। इसके बाद वह यहां रच-बस गईं। उन्होंने भारतीय मूल के लोगों के लिए संस्था बनाई और उनके लिए काम करना शुरू किया।
उनके इसी काम से प्रभावित होकर उन्हें ‘वालंटियर ऑफ द ईयर 2021 - डेम एलिजाबेथ मर्डोक’ पुरस्कार से नवाजा गया है। यह पुरस्कार विक्टोरियन राज्य सरकार के समर्थन से परिवार आवास विभाग की ओर से दिया गया है। इसके तहत जया को अपनी पसंद के किसी गैर-लाभकारी संगठन की सहायता के लिए 10,000 डॉलर का दान मिलेगा।