विक्टोरिया में जगदीश चुघ के योगदान को सलाम, गवर्नर ने दिया सीनियर अचीवर्स सम्मान

भारतीय मूल के जगदीश चुघ और श्रीलंका की संथाना सेलवेंद्र को वर्ष 2022 का सीनियर अचीवर्स अवार्ड दिया गया है। विक्टोरिया के गवर्नर डेसौ ने कोलिन ब्रूक्स एमपी और बाल संरक्षण व परिवार सेवाओं के मंत्री के साथ मिलकर इस साल के विक्टोरियन सीनियर ऑफ द ईयर पुरस्कार प्रदान किए।

यह प्रतिष्ठित पुरस्कार उन विक्टोरियाई लोगों को सम्मानित करता है जिनकी करुणा और उदारता राज्य को मजबूत और निष्पक्ष बनाती है। चगदीश चंदर चुघ (77) को सीओटीए सीनियर अचीवर्स अवार्ड दिया गया है। चुघ 15 साल पहले ऑस्ट्रेलिया आए थे और यहां के विन्धम इलाके में पहले से सक्रिय वरिष्ठ भारतीय समूहों के साथ काम करने लगे। वह अपना ज्ञान और समय देकर समुदाय के दूसरे लोगों की मदद करते हैं।