भारत के इस शहर में हुआ था स्नूकर का आविष्कार, रोचक कहानी है इसकी

कौन यकीन करेगा कि बेहद लोकप्रिय खेल स्नूकर का आविष्कार भारत के एक छोटे से शहर में हुआ था? यह अविश्वसनीय सा लगता है लेकिन सच है। इस खेल की शुरुआत सबसे पहले मध्य प्रदेश के जबलपुर में हुई थी। सर नेविल चैंबरलेन ने ब्रिटिश आर्मी ऑफिसर्स मेस में साल 1875 में जबलपुर में इस खेल को जन्म दिया था।

जहां इस खेल का आविष्कार किया गया था उसे नारबुद्दा क्लब के नाम से जाना जाता है।

इसे लाइफ पूल और पिरामिड पूल को मिलाते हुए बनाया गया था। एक युवा ऑफिसर ने एक बार चैंबरलेन को बताया था कि पहले साल के कैडेट्स को अनुभवी न होने के चलते स्नूकर कहा जाता था। एक खेल के दौरान जब एक अधिकारी ने पॉट मिस कर दिया था तो चैंबरलेन ने उसे स्नूकर कहा और यही इस खेल का नाम पड़ गया।