कोहिनूर ही नहीं ये चार बेशकीमती वस्तुएं भी अंग्रेजों की अपनी नहीं हैं!

ब्रिटिश साम्राज्य की सबसे लंबे समय तक कमान संभालने वाली महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के निधन के बाद किंग चार्ल्स को आधिकारिक रूप से यूनाइटेड किंगडम (UK) का नया महाराजा घोषित कर दिया गया है। इसके बाद से ही सोशल मीडिया पर मांग उठ रही है कि ब्रिटेन को अब बेशकीमती कोहिनूर हीरा भारत को वापस कर देना चाहिए।

कई लोगों का मानना है कि महारानी के ताज में जड़ा यह अद्भुत हीरा सही तरीके से भारत के पास होना चाहिए। इन सबके बीच एक बात यह भी सामने आई है कि यूके के पास मौजूद ऐसी वस्तुओं में कई ऐसी हैं जो उसके औपनिवेशिक राज्य के दौरान अन्य देशों से लूट कर यहां लाई गई थीं। इस रिपोर्ट में पढ़िए ऐसी ही कुछ अनमोल वस्तुओं के बारे में।