Skip to content

NRI के लिए भारत में निवेश करना लाभकारी है? क्या कहते हैं वित्त विशेषज्ञ

भारत उल्लेखनीय और निरंतर आर्थिक विकास कर रहा है। जिससे यह निवेश के लिए एक आकर्षक गंतव्य बन गया है। इस प्रगति ने अनिवासी भारतीयों के लिए भारत की बढ़ती क्षमता का लाभ उठाने के लिए कई अवसर पैदा किए हैं। कुशल युवा कार्यबल के साथ भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में से एक है।

Photo by Austin Distel / Unsplash

कई बार अनिवासी भारतीयों (NRI) के मन में ये ख्याल आता है कि क्या भारत में निवेश करना कमाई का एक सुरक्षित और बेहतर जरिया है। अगर आप एक एनआरआई हैं और भारत में निवेश को लेकर मन में कोई सवाल है तो जानकार आपके तमाम संदेह को दूर कर सकते हैं। इन्हीं में से एक हैं वित्त विशेषज्ञ लक्ष्य नरूला। उन्होंने हमें उन लाभों को समझने में मदद की जिसे जानकार एनआरआई भारत में निवेश करने का फैसला करते हैं।

उन्होंने कहा कि भारत उल्लेखनीय और निरंतर आर्थिक विकास कर रहा है। जिससे यह निवेश के लिए एक आकर्षक गंतव्य बन गया है। इस प्रगति ने अनिवासी भारतीयों के लिए भारत की बढ़ती क्षमता का लाभ उठाने के लिए कई अवसर पैदा किए हैं। उनका कहना है कि प्रभावी सरकारी सुधारों, एक संपन्न स्टार्टअप सिस्टम और एक कुशल युवा कार्यबल के साथ भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में से एक है। यह देश आगे विकसित होने के लिए तैयार है। नरूला का कहना है कि भारत सरकार ने कारोबार सुगमता बढ़ाने और अंतरराष्ट्रीय निवेश आकर्षित करने के लिए महत्वपूर्ण प्रयास किए हैं।

Change for Change
भारत में बदलती जीवन शैली और शहरीकरण ने उपभोक्ता वस्तुओं, स्वास्थ्य सेवा और मनोरंजन जैसे क्षेत्रों में निवेश के कई अवसर पैदा किए हैं। Photo by Katt Yukawa / Unsplash

पिछले साल के मई महीने में एक फिनटेक प्लेटफॉर्म एसबी एनआरआई ने एक रिपोर्ट प्रकाशित की थी। इसमें कहा गया था कि वाणिज्यिक अचल संपत्ति में निवेश करने वाले 50% एनआरआई हैं। भारत में मुंबई, पुणे और बेंगलुरु उन स्थानों की सूची में सबसे ऊपर हैं, जहां एनआरआई संपत्तियों में निवेश करते हैं।

नरूला का कहना है कि बढ़ती क्रय शक्ति के साथ लगभग 1.5 बिलियन की आबादी एक विशाल उपभोक्ता आधार बनाते हैं। नरूला ने कहा बदलती जीवन शैली और शहरीकरण ने उपभोक्ता वस्तुओं, स्वास्थ्य सेवा और मनोरंजन जैसे क्षेत्रों में निवेश के कई अवसर पैदा किए हैं, जो भारतीय उपभोक्ताओं की उभरती मांगों को पूरा करते हैं। नरूला का मानना है कि भारत प्रौद्योगिकी और उभरते स्टार्टअप में प्रगति हो रही है। यह हर दिन नए विकास और नए प्रयोग कर रहा है, इसलिए एनआरआई प्रौद्योगिकी संचालित कंपनियों, स्टार्टअप इनक्यूबेटरों और उद्यम पूंजी फंडों में निवेश कर सकते हैं। इसमें निवेश पर उच्च रिटर्न (ROI) की क्षमता है।

नरूला का कहना है कि भारत में निवेश करने से एनआरआई को अपनेपन की भावना मिल सकती है। उन्हें आर्थिक साधनों के माध्यम से संस्कृति से जुड़े रहने में मदद मिल सकती है। इसके साथ ही नरूला ने कहा कि अगर एनआरआई की घरेलू मुद्रा रुपये के मुकाबले मजबूत होती है, तो यह निवेश को अपने घरेलू मुद्रा में वापस परिवर्तित करते समय रिटर्न बढ़ा सकती है। दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में से एक होने के नाते भारतीय बाजार विभिन्न प्रकार के निवेशों के लिए एक महत्वपूर्ण क्षमता प्रदान करता है। नरूला ने कहा कि एक बड़े उपभोक्ता बाजार, बढ़ते मध्यम वर्ग और चल रहे आर्थिक सुधारों की वजह से भारत में व्यापार विस्तार और उद्यमिता को बढ़ावा मिला है। भारत में निवेश करने से एनआरआई को इस विकास का लाभ उठाने और संभावित रूप से अधिक परिपक्व बाजारों की तुलना में उच्च रिटर्न प्राप्त करने का मौका मिलता है।

#IndianDiaspora #Diaspora #Indian #NewIndiaAbroad #IndiaAbroad #nri #investment #india #indianyouth #finance #Invester #LakshyaNarula

Comments

Latest