भानगढ़ का किलाः भारत की वो भूतिया जगह जहां दिन में भी जाने से डरते हैं लोग

भारत में सबसे भूतिया जगहों की लिस्ट निकाली जाए तो भानगढ़ का किला ऐसी हर लिस्ट में मिलेगा। इसे भारत और एशिया में सबसे डरावनी जगहों में से एक माना जाता है। यहां रात में किले के अंदर जाने की मनाही है। रात तो छोड़िए, यहां दिन में भी लोग अंदर जाने से डरते हैं। यह कुख्यात किला 16वीं शताब्दी में राजा भगवंत दास द्वारा अपने छोटे बेटे माधो सिंह के लिए बनवाया गया था।

ये किला कहां पर है?