भारत पहले से ही रियल एस्टेट से जुड़े संकट से जूझ रहा था। इसके साथ ही वैश्विक परिस्थितियों के चलते ये संकट और गहरा गया है। भारत के रियल एस्टेट सेक्टर में साल 2022 की पहली छमाही में संस्थागत निवेश में 27 फीसदी की कमी आई है। ये जानकारी जेएलएल इंडिया की स्टडी में सामने आई है।
वर्ष 2021 में निवेश में सुधार देखा गया था, जिससे 2021 की पहली छमाही में 2.63 बिलियन डॉलर का निवेश दर्ज किया गया था। हालांकि, कोरोना महामारी का प्रकोप का प्रकोप कुछ कम होने के बाद साल 2022 की शुरुआत में भू-राजनीतिक संकट की शुरुआत होने से माहौल में मनमाफिक सुधार नहीं हो सका।