इस दशहरा महोत्सव में रामलीला व रावण दहन के साथ और भी बहुत कुछ

भारत में बस, अब त्योहारों का मौसम शुरू होने वाला है और इसके रंग विदेशों में भी बिखरने शुरू हो गए हैं। दिवाली और दशहरे की तैयारियां होने लगी हैं। इसी क्रम में इंडो अमेरिकन फेस्टिवल आईएनसी (आईएएफ) 1 अक्तूबर को अपना सालाना दशहरा महोत्सव आयोजित करने जा रहा है। एडिसन, न्यूजर्सी के लेक पापियान्नी पार्क में मेला दिन में 1 बजे से रात 8 बजे तक चलेगा। और हां, अगर 1 अक्तूबर को बारिश हुई तो यह आयोजन 8 अक्तूबर को किया जाएगा।

आयोजकों की ओर से मीडिया को दी गई जानकारी के अनुसार हर साल इस आयोजन में 10 हजार से ज्यादा लोग आते हैं। जनता के लिए प्रवेश मुफ्त रहता है और इसमें होने वाली मस्ती और उल्लास की गतिविधियों को सदस्यों और संरक्षकों के चंदे तक प्रायोजन से प्रबंधित किया जाता है।