ब्रिटेन-वेल्स की आबादी में हर छह में एक विदेशी, भारतीयों का जलवा जारी

लंदन और वेल्स में विदेशियों की तादाद काफी तेजी से बढ़ रही है। इनमें सबसे ज्यादा संख्या भारतीयों की हैं। 2021 की जनगणना के नवीनतम आंकड़ों से पता चला है कि पिछले साल इंग्लैंड और वेल्स में रहने वाले औसतन छह लोगों में से हर एक व्यक्ति देश के बाहर पैदा हुआ था। करीब 1.5 प्रतिशत लोगों के साथ भारतीयों इसमें सबसे बड़ा हिस्सा था।

इंग्लैंड और वेल्स के औसतन छह निवासियों में से एक ब्रिटेन के बाहर पैदा हुआ है। Photo by Annie Spratt / Unsplash

ब्रिटेन के ऑफिस फॉर नेशनल स्टैटिस्टिक्स (ओएनएस) ने जनगणना में पाया कि पिछले साल ब्रिटेन में रहने वाले लोगों में भारत में जन्मे लोगों की संख्या 9,20,000 थी। इसके बाद पोलैंड में जन्मे 7,43,000 लोग (1.2 प्रतिशत) ब्रिटेन में रहते हैं। तीसरे नंबर पर पाकिस्तान है जहां जन्मे लोगों की संख्या 6,24,000 (एक प्रतिशत) है।