दुनियाभर में भारत की साख लगातार मजबूत हो रही है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की तमाम रैंकिंग में सुधार हुआ है। हेनले ग्लोबल सिटीजन की नई रिपोर्ट के मुताबिक भारत निवेश में भागीदारी के तौर पर शीर्ष राष्ट्र के रूप में उभर रहा है। यह एक ऐसे देश के रूप में उभर रहा है जहां के निवेशकों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है।
वैश्विक नागरिकता पैटर्न का अध्ययन करने वाली लंदन स्थित इस संस्था की रिपोर्ट के अनुसार अमेरिका और यूके के बाद भारत का स्थान है। संस्था ने निजी तौर पर संपत्ति के साथ अमेरिका, चीन और जापान के बाद भारत को चौथे शीर्ष देश के रूप में स्थान दिया है।