तंगी में दुबई छोड़कर भारत लौट आई थी महिला, अब लगी 2 करोड़ की लॉटरी

कहते हैं किस्मत जब देती है तो छप्पर फाड़कर देती है। दुबई में रहने वाली एक भारतीय महिला के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ है। दुबई में रहने का खर्च न उठा पाने की वजह से वर्षा गुंडा कुछ समय पहले भारत वापस आ गई थी। अब उसके नाम दुबई में लॉटरी निकली है, वो भी पूरे 1 मिलियन दिरहम (लगभग 2.2 करोड़ रुपये) की।

संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में अपने पति के साथ रहने के दौरान ही वर्षा को एक दिन सोशल मीडिया से लॉटरी के बारे में जानकारी मिली थी।

संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में अपने पति के साथ रहने के दौरान ही वर्षा को एक दिन सोशल मीडिया से लॉटरी के बारे में जानकारी मिली थी। इसके बाद उन्होंने लॉटरी के टिकट खरीदना शुरू कर दिया। वह लगातार तीन साल तक टिकट खरीदती रहीं। इसके बाद आर्थिक तंगी की वजह से वर्षा भारत वापस लौट आईं। उनके पति वहीं दुबई में ही रहकर काम करते हैं।