Skip to content

भारतीय महिला ने बालों से खींच दी डबल डेकर बस, बना दिया विश्व रिकार्ड

इस अनोखे कारनामे की वजह से आशा रानी का नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हो गया है। इस कारनामे के बाद उसे गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड की ओर से एक सर्टिफिकेट दिया गया जिसे देखकर उसकी आंखों में आंसू आ गए। सोशल मीडिया पर आजकल उसके खूब चर्चे हो रहे हैं।

एक भारतीय महिला ने कुछ ऐसा अनोखा कारनामा कर दिखाया है जिसकी बदौलत दुनियाभर में उसकी चर्चा हो रही है। आशा रानी नाम की महिला ने लंदन में अपने बालों की चोटी से 12 हजार किलो की डबल डेकर बस खींचने का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। सोशल मीडिया पर उनका वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखकर इंटरनेट की जनता हैरान है।

आशा रानी ने अपने बालों से 12,216 किलोग्राम वजनी वाहन खींच कर रिकार्ड बनाया। 

यह वीडियो 'गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स' के आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल से हाल ही में शेयर किया गया। उन्होंने कैप्शन में लिखा- आशा रानी द्वारा बालों से सबसे भारी (12,216 किलोग्राम) वाहन खींचा गया।

This post is for paying subscribers only

Subscribe

Already have an account? Log in

Latest