वाशिंगटन डलेस अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर बैगेज बेल्ट के पास बेहोश अवस्था में व्हीलचेयर पर पाई गई भारतीय महिला को डॉक्टरों ने बचा लिया गया है। अमेरिकी अधिकारियों ने इस घटना को बेहद दुखद बताते हुए यह जानकारी दी और कहा कि डॉक्टरों के समय रहते दखल से 54 वर्षीय महिला की जान बचाई जा सकी।
सीमा शुल्क एवं सीमा सुरक्षा (CBP) विभाग ने मंगलवार को बताया था कि महिला भारतीय नागरिक है और अमेरिका में वैध तरीके से रह रही है। वह रविवार की शाम को 15 घंटे की उड़ान के बाद दोहा से यहां एयरपोर्ट पहुंची थी। एयरपोर्ट अधिकारियों ने महिला को बैगेज बोल्ट के पास बेहोश अवस्था में पाया था।