युवा भारतीय वैज्ञानिक ने कमाया नाम, यूरोप की शीर्ष जीव-विज्ञानी प्रतिभाओं में शुमार

भारत की एक वैज्ञानिक को जीव विज्ञान के क्षेत्र में यूरोप की शीर्ष प्रतिभाओं में शुमार किया गया है। इसी पहचान के आधार पर उनका चयन यूरोपियन मॉलीक्यूलर बायोलॉजी ऑर्गनाइजेशन (EMBO) के यंग इन्वेस्टीगेटर नेटवर्क में शामिल होने के लिए किया गया है।

डॉ. महिमा स्वामी भारत के बेंगलुरु शहर की रहने वाली हैं। वह डंडी विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ लाइफ साइंसेज की सबसे प्रतिष्ठित विशेषज्ञों में से एक हैं। वहां वह एक शोध समूह का नेतृत्व कर रही हैं जो आंत में प्रतिरक्षा प्रतिक्रियाओं पर रिसर्च करता है।