ऑफिस से काम कर के थक कर घर आएं और जल्दी रिलैक्स करना चाहते हों तो खुशबू इसमें बड़ा काम कर सकती है। जब हम बहुत थके होते हैं तो अच्छी खुशबू हमारे शरीर को राहत देती है।
भारतीय संस्कृति में खुशबुओं का महत्व प्राचीन काल से चला आ रहा है। वैसे भी आपने महसूस किया होगा कि अगर चंदन या किसी बहुत सुगंधित फूल को हम सूंघते हैं तो हमारा मन बहुत शांत हो जाता है। ऐसी कई वस्तुएं आपके घर में भी मौजूद हो सकती हैं, जिनकी खुशबू आपको थकान से आराम पहुंचा सकती है।