अफ्रीकी देश में 80 दिन से बंधक 16 भारतीय नाविकों की गुहार, प्लीज हमें बचा लीजिए
मध्य अफ्रीकी देश इक्वेटोरियल गिनी में कथित तौर पर गैरकानूनी तरीके से हिरासत में रखे गए 16 भारतीय नाविकों ने नया वीडियो जारी करके भारत सरकार से मदद मांगी है। ये सभी नाविक एमटी हीरोइस इदुन जहाज के क्रू मेंबर हैं। इन्होंने नए वीडियो में दावा किया है कि कुछ ही समय में उनके जहाज को नाइजीरिया ले जाया जाने वाला है।
16 Indian sailors, member of 26 member crew of a ship detained and held captive in Equatorial Guinea on suspicion of oil theft plead to Indian government for their release. They have been in detention since mid August 2022. pic.twitter.com/1N93s7cP31
— Piyush Rai (@Benarasiyaa) November 9, 2022
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार ये 16 नाविक इक्वेटोरियल गिनी में 13 अगस्त से फंसे हुए हैं। आरोप है कि इन्होंने कथित तौर पर इक्वेटोरियल गिनी का झंडा नहीं दिखाया था। इन लोगों को हिरासत में 80 से ज्यादा हो चुके हैं और डर है कि नाइजीरियाई नेवी उन्हें गिरफ्तार कर सकती है। नाविकों ने 50 सेकंड से ज्यादा समय के दो वीडियो जारी किए हैं और भारत सरकार से उन्हें छुड़ाने की अपील की है।