सिंगापुर: अश्लील वीडियो, जबरन वसूली की साजिश, भारतीय को 18 माह की जेल

सिंगापुर में भारतीय मूल के महादेवन एडविन जबरन वसूली के आरोप में  18 महीने जेल की सजा सुनाई गई है। इस शख्स ने एक विवाहित कारोबारी से 60 हजार सिंगापुरी डॉलर की जबरन वसूली की साजिश से जुड़े आपराधिक धमकी के एक मामले में अपना दोष स्वीकार किया है। यह साजिश तीन लोगों ने रची थी और बाद में चौथे व्यक्ति के रूप में भारतीय मूल के शख्स को जोड़ा था।

साल 2019 के अंत में कारोबारी के निजी सहायक ने कारोबारी के घर में चुपके से एक कैमरा लगाया था। यह कैमरा करीब तीन सप्ताह तक लगा रहा था। Photo by Charles Deluvio / Unsplash

जानकारी के अनुसार इन लोगों ने कारोबारी की साल 2019 में एक अन्य व्यक्ति के साथ शारीरिक संबंध बनाते हुए वीडियो क्लिप रिकॉर्ड कर ली थी। इस साजिश में कारोबारी के ही निजी सहायक समेत तीन लोग शामिल थे। पहले इन्होंने 60 हजार डॉलर मांगे, लेकिन बात 50 हजार सिंगापुरी डॉलर पर तय हुई थी। हालांकि पैसा मिलने से पहले ही पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया था।