टेक्सास में टॉप वैज्ञानिकों की संस्था की कमान संभालेंगे भारतीय अमेरिकी गणेश ठाकुर

अमेरिका में भारतीय मूल के प्रोफेसर गणेश ठाकुर को टेक्सास एकेडमी ऑफ मेडिसिन, इंजीनियरिंग, साइंस एंड टेक्नोलॉजी (TAMEST) का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इस संस्था में राज्य के शीर्ष वैज्ञानिक नवोन्मेष और अनुसंधान के लिए मिलकर काम करते हैं।

ठाकुर ह्यूस्टन विश्वविद्यालय में पेट्रोलियम इंजीनियरिंग के प्रोफेसर हैं। मूल रूप से भारत के झारखंड के रहने वाले गणेश ठाकुर ह्यूस्टन यूनिवर्सिटी के ऐसे पहले संकाय सदस्य हैं जो टामेस्ट का नेतृत्व करेंगे। टामेस्ट के निदेशक मंडल ने मंगलवार को गणेश ठाकुर को उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। ब्रेंडेन ली को संस्था का अध्यक्ष बनाया गया है।