अमेरिका में भारतीय जज पर क्यों हुआ मुकदमा, जनवरी में ली थी शपथ

अमेरिका स्थित टैक्सास राज्य के शहर हैरिस काउंटी सिविल कोर्ट में भारतीय मूल की जज मनप्रीत मोनिका सिंह पर उनके प्रतिद्वंदी रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार ने एक मुकदमा दर्ज करवाया है। पिछले ही महीने जज के तौर पर शपथ लेने वाली मनप्रीत मोनिका सिंह का कहना है कि उनके रिपब्लिकन प्रतिद्वंदी ने नवंबर में आए चुनाव परिणामों को पलटने के लिए ऐसा किया है। मनप्रीत मोनिका सिंह पहली महिला सिख जज हैं।

https://www.instagram.com/p/CoS0BGKSYIB/

मोनिका सिंह ने यह जानकारी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दी है। उन्होंने अपनी एक पोस्ट में लिखा है कि मेरे ऊपर मुकदमा किया गया है। जिस रिपब्लिकन प्रतिद्वंदी को मैंने 32,000 से अधिक वोटों से हराया था, उन्होंने नवंबर के चुनाव परिणामों को पलटने के लिए मुकदमा दायर किया है। हैरिस काउंटी के 5,45,095 निवासियों के समर्थन से मैंने यह अभियान जीता था। हालांकि मेरे प्रतिद्वंदी ने लोगों के फैसले को स्वीकार करना बेहतर नहीं समझा।