हिट एंड रन में हुई थी छात्र देवेश की मौत, न्याय के लिए जंग लड़ रहा परिवार

भारतीय मूल के देवेश सम्तानी को पिछले साल अमेरिका के हैंप्टंस में एक कार ने टक्कर मार दी थी। 18 वर्षीय सम्तानी का परिवार हांगकांग में रहता है और वह खुद न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी में इकनॉमिक्स की पढ़ाई शुरू करने वाले थे लेकिन इस हादसे की वजह से ऐसा हो नही पाया।

सम्तानी के माता-पिता अब बस यही उम्मीद कर रहे हैं कि उन्हें और उनके बेटे को न्याय मिल जाए।

पिछले वर्ष 10 अगस्त की रात को सम्तानी अपने कजिन कबीर कुरानी के साथ एक पार्टी से निकले थे और उबर बुक करने की कोशिश कर रहे थे। इसी बीच एक एसयूवी ने उन्हें टक्कर मार दी थी। सम्तानी को अस्पताल ले जाया गया था लेकिन तीन दिन बाद उनकी मौत हो गई थी।