उड़ते विमान में यात्री को आया हार्ट अटैक, भारतीय मूल के डॉक्टर ने दो बार बचाई जान

धरती पर डॉक्टरों को भगवान का रूप माना जाता है, अब आसमान में भी भारतीय मूल के एक डॉक्टर ने एक यात्री की जान बचाकर इस विश्वास को और पुख्ता कर दिया है। दरअसल ब्रिटेन से मुंबई जा रही एयर इंडिया का विमान की फ्लाइट में यात्री को एक नहीं बल्कि दो बार हार्ट अटैक आया था। फ्लाइट में सफर कर रहे डॉ. विश्वराज वेमला उस मरीज के लिए फरिश्ता बनकर आए।

डॉक्टर वेमला यूके के बर्मिंघम में क्वीन एलिजाबेथ हॉस्पिटल में हेपेटोलॉॉजिस्ट हैं। वह लंदन से मुंबई आ रहे AI-128 में सफर कर रहे थे। इसी विमान में 43 वर्षीय एक यात्री को हार्ट अटैक आ गया और उसकी हालत खराब हो गई। 40 हजार फुट की ऊंचाई पर उड़ रहे विमान में वह बेसुध होकर गिर पड़ा। सांस भी नहीं चल रही थी। तभी क्रू मेंबर्स की अपील सुनकर डॉ. वेमला उस यात्री के पास पहुंचे और उसका इलाज करने लगे।