भारतीय मूल की मुस्कान के सिर पर सजा मिस इंडिया ऑस्ट्रेलिया 2022 का ताज

भारतीय मूल की मुस्कान जांगड़ा को मिस इंडिया ऑस्ट्रेलिया 2022 का ताज पहनाया गया। चंडीगढ़ में जन्मी मुस्कान जांगड़ा के अभिभावक उस समय ही ऑस्ट्रेलिया आ गए थे, जब वह 11 साल की थीं। उनके पैरंट्स शुरुआत में दक्षिणी ऑस्ट्रेलिया के एक ग्रामीण समुदाय बॉर्डरटाउन में बस गए।

मुस्कान ने कहा कि मैंने मिस इंडिया ऑस्ट्रेलिया 2022 में इसलिए हिस्सा लिया क्योंकि मेरा विश्वास था कि यह मुझ जैसी युवा लड़कियों के लिए दो खूबसूरत देशों का बेमिसाल सांस्कृतिक संगम दिखाने का परफेक्ट प्लेटफॉर्म है। मुस्कान ने अपनी प्रारंभिक और माध्यमिक शिक्षा बॉर्डरटाउन से ही हासिल की है। उन्होंने 2022 में एडिलेड यूनिवर्सिटी से एमबीबीएस की डिग्री हासिल की।