Emmy 2022 की नामांकन सूची ने अपने एलान के बाद से ही वैश्विक स्तर पर ऑडियंस के बीच उत्साह का माहौल तैयार कर दिया है। अभिनेता-कॉमेडियन जेबी स्मूव और ब्रुकलिन नाइन-नाइन फेम मेलिसा फुमेरो ने 12 जुलाई को इस लिस्ट का एलान किया था।

यह प्रतिष्ठित अवार्ड शो मनोरंजन के क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ योगदानों को पहचान देने के लिए जाना जाता है। Emmy 2022 की नामांकन लिस्ट में उन अभिनेताओं और सीरीज के नाम शामिल हैं जो इस साल जारी रहेंगी। भारतीय मूल के अभिनेता हिमेश पटेल का नाम भी इसमें शामिल है।