दूसरों की जमापूंजी पर बुरी नजर रखने वाले किसी भी हद तक गिरने से नहीं चूकते। अमेरिका में एक भारतीय और उसके साथियों ने खुद को धोखाधड़ी से बचाने वाला अफसर बताकर बड़ी तादाद में बुजुर्गों के साथ धोखा कर दिया।
वॉशिंगटन में रहने वाले 29 साल के आशीष बजाज ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। उसे अब अधिकतम 20 साल तक की सजा हो सकती है। अमेरिकी न्याय मंत्रालय के अनुसार, बजाज और उसके साथी करीब 2,50,000 डॉलर से अधिक की रकम ठग चुके थे।