भारत में मानसून ऐसा सीजन है, जिसका कई वजहों से बेसब्री के साथ इंतजार किया जाता है। घुमक्कड़ी के शौकीन इस दौरान प्रकृति को मिलने वाली नई ताजगी को महसूस करने के लिए लालायित रहते हैं।
बहुत से लोग बारिश का आनंद लेने के लिए इस मौसम में यात्रा की योजना बनाते हैं। कुछ इलाकों में इस मौसम के अपने कुछ खतरे हैं। भारत के कुछ पर्यटक स्थलों पर इस दौरान मौसम खतरनाक रूप ले लेता है। भूस्खलन, जलभराव, बाढ़ आदि आपके सफर का मजा किरकिरा कर सकते हैं। आइए बताते हैं, ऐसी ही कुछ जगहों के बारे में जहां बारिश के मौसम में जाने से बचना चाहिए।