भारतवंशियों ने अपनी आजीविका के लिए अमेरिका को अपना घर बना लिया हो लेकिन अपनी संस्कृति से कभी नाता नहीं तोड़ा। उन्हें भारतीय संस्कृति पर बेहद गर्व है और इसका नजर समय-समय पर देखने को मिल जाता है। अमेरिका के शिकागो शहर में हाल ही में आयोजित इंडियन हेरिटेज नाइट में इसकी झलक देखने को मिला जिस कार्य़क्रम में भारतीय समुदाय भारतीय ध्वज लेकर पहुंचा और 'भारत जिंदाबाद' के नारे भी लगाए।
एनबीए टीम ने दर्शकों में भरा जोश
भारतीय-अमेरिकी समुदाय के लिए पिछले 12 सालों से काम कर रहे संगठन फेडरेशन ऑफ इंडियन असोसिएशन (FIA) पांच सालों से इंडिया हेरिटेज नाइट का आयोजन करता है, जिसमें युवाओं की खास भूमिका होती है जो अपने खेल और नृत्य से दर्शकों को बांधे रखते हैं। इस साल इसे नॉउ एरेना में मनाया गया जहां आधिकारिक एनबीए जी लीग विंडी सिटी बुल्स ने भी हिस्सा लिया। इस बास्केट बॉल टीम की मौजूदगी के कारण दर्शकों का उत्साह देखते ही बन रहा था। जहां तक बात एफआईए की है तो यह शिकागो और मिडवेस्ट का गैर-लाभकारी संगठन है जो करीब 3 लाख एशियाई-भारतीय समुदाय का प्रतिनिधित्व करता है। इसका मुख्य काम अमेरिका में भारतीय संस्कृति को बढ़ावा देना है।