भारत सरकार ने प्रसिद्ध वेबसाइट विकीपीडिया को क्रिकेट खिलाड़ी अर्शदीप सिंह के पेज पर गलत सूचना प्रकाशित करने के लिए लताड़ लगाई है। दरअसल विकिपीडियाा पर अर्शदीप के पेज पर दी गई जानकारी में उनका संबंध अलगाववादी खलिस्तानी आंदोलन से जोड़ा गया है। भारत सरकार ने कहा है कि इस तरह की बातों को अनुमति नहीं दी जा सकती है।

कुछ रिपोर्टों में कहा गया है कि सरकार ने विकिपीडिया के अधिकारियों को एक सम्मन जारी किया था। लेकिन फाउंडेशन ने कहा कि उसके किसी भी अधिकारी को नहीं बुलाया गया है। हां, फाउंडेशन को आईटी मंत्रालय से घटना के बारे में पूछताछ करने वाला एक ईमेल मिला है। विकिपीडिया फाउंडेशन ने कहा कि उसका या विकिपीडिया का वर्तमान में भारत में कोई कार्यालय नहीं है।