Work From Home पर भारत सरकार ने भी नियम बनाए, जानिए किनको छूट मिली है

भारत सरकार ने घर से काम करने के लिए नए नियमों की घोषणा की है। इसके तहत कर्मचारी अधिकतम एक साल तक घर से काम कर सकता है। इसके साथ ही वाणिज्य मंत्रालय के मुताबिक, कोई कंपनी ज्यादा से ज्यादा 50 फीसदी कर्मचारियों पर इसे लागू कर सकती है।

मंत्रालय ने कहा कि उद्योग लंबे समय से इसकी मांग कर रहे थे और इसी आधार पर यह अधिसूचना जारी की गयी है।Photo by Mimi Thian / Unsplash

वाणिज्य मंत्रालय ने इस बारे में एक नोटिफिकेशन जारी करके नए नियमों की जानकारी दी है। नोटिफिकेशन में कहा गया है कि Work From Home के ये नियम विशेष आर्थिक क्षेत्र या स्पेशल इकोनॉमिक जोन (SEZ) यूनिट्स के लिए हैं। यानी इन ज़ोन में स्थित कंपनियां अब नए नियमों के अनुसार अपने कर्मचारियों को घर से काम करने की अनुमति दे सकती हैं।