संयुक्त अरब अमीरात में एक 38 वर्षीय भारतीय व अग्रिम मोर्चे का कर्मचारी भी कोरोना वायरस से संक्रमित हुआ था। वायरस ने उसके फेफड़ों को बुरी तरह प्रभावित किया था और छह महीने के लिए वह बेहोशी की अवस्था में था। लेकिन चमत्कारिक रूप से इस बीमारी से उबरने के बाद इस शख्स को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
इस व्यक्ति का नाम अरुण कुमार एम नायर है। वह अपनी छह महीने चली कोविड से जंग के दौरान एक कृत्रिम फेफड़े (ECMO Machine) की मदद से सांस ले रहे थे। इस दौरान उन्हें अन्य कई समस्याओं का सामना भी करना पड़ा, जिनमें एक दिल का दौरा और कुछ जटिल सर्जरी भी शामिल हैं। नायर पेशे से ऑपरेशन थिएटर टेक्नीशियन हैं।